

पिपरिया / शासकीय आईटीआई शैक्षणिक संस्थान में छात्र छात्राओ के साथ किया जा रहा भेदभाव, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ ने किया धरना प्रदर्शन।भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ पिपरिया के द्वारा छात्र छात्राओ के हित में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं, इसी तारतम्य में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ नगर अध्यक्ष आरिफ अली ने बताया कि पिपरिया शासकीय आई टी आई शैक्षणिक संस्थान पिपरिया में कुछ छात्र -छात्राओ को परीक्षा में बैठने से वंचित किये जाने संबंधी शिकायत के आधार पर आज भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ पिपरिया के द्वारा शासकीय आईटीआई शैक्षणिक संस्थान में संपर्क किया और छात्र -छात्राओ के साथ किसी भी तरह का भेदभाव ना हो इस बात को आईटीआई के प्राचार्य को कहा गया परंतु प्राचार्य के द्वारा छात्र -छात्राओ के हित विरोधी रवैए के चलते हमारे द्वारा आईटीआई शैक्षणिक संस्थान में धरना प्रदर्शन किया गया और शासकीय आई टी आई में व्याप्त अनियमितताओं और पक्षपात पूर्ण गतिविधियों को शीघ्र प्रतिबंधित करने की मांग की गई। ब्लॉक अध्यक्ष जयदीप बेमन ने कहा कि छात्र -छात्राओ के हित विरोधी व पक्षपात पूर्ण गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, यदि संस्थान में भाई भतीजावाद या अपना पराया संबंधी संकुचित मानसिकता का प्रयोग कर शिक्षा व्यवस्था में गड़बड़ी की गई तो भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ आंदोलन कर शासन स्तर से कठोर कार्रवाई की मांग करेगा । धरना प्रदर्शन व ज्ञापन के समय NSUI के नगर अध्यक्ष आरिफ अली, ब्लॉक अध्यक्ष जयदीप बेमन NSUI कार्यकर्ता आशुतोष ठाकुर, बलराम बेलवंशी, सत्यम मेहरा, उत्तम ठाकुर, बसंत ठाकुर, शिवम् कहार, अनमोल यादव एवं सभी NSUI कार्यकर्ता मौजूद रहे।

