

नर्मदापुरम / सदगुरु देव,माधव संन्यास आश्रम संस्थापक ब्रह्मलीन काशी कैलाश पीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर श्री 108 स्वामी माधवानन्द गिरि जी महाराज की चतुर्थ निर्वाण महोत्सव साधु, संत, पुजारी, भक्तगणों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ । माधव संन्यास आश्रम मे प्रातः स्वामी माधवानन्द जी का पूजन, अभिषेक आचार्य पं. धनश्याम शर्मा के आर्चात्यव में स्वामी शंकरानन्द गिरि , स्वामी आत्मानंद, मनोज चौकसे, हंस राय ने किया। गुरु चरणों में भजनांजली उदित नारायण तिवारी, आदित्य नारायण तिवारी, दामिनी पठारिया,ऋतु कुलश्रेष्ठ, आनंद नामदेव ने की एवं श्रध्दांजली सभा हुई। इस दौरान स्थान धारी साधु, संत, पुजारी मंडल नर्मदापुरम के अध्यक्ष चन्द्र मोहन दास, हरिकिशन दास, नर्मदा मुनि, पवनसुत दास, शिवानंद गिरि, राधा मुनि, सुमेरी मुनि, नर्मदा दास, बालक दास महाराज, रामभजन दास, कपिल मुनि, मुरारी दास, हरिदास की उपस्थिति रही । इस अवसर पर गुरु भक्तों मे एल एल दुबे, शशांक गौर, अम्बा प्रसाद कुशवाहा, हंस राय, केप्टिन करैया, समीर वाजपेयी, डाँ. दीपक सिंह चौहान, एच.के. सोनी, मल्लू भारव्दाज सहित अनेक गुरु भक्त उपस्थित थे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

