

नर्मदापुरम / स्थानीय ऋषिकुल भवन में सुर वाणी संगीत संस्थान एवं वीणा पाणी संस्था द्वारा माँ सरस्वती पूजन एवं गुरुपूजन का गुरुपूर्णिमा उत्सव मनाया गया । बिद्यार्थियों द्वारा गुरु पं. रामसेवक शर्मा एवं पं. राम परसाई का पुष्पहार एवं शाल श्रीफल से सम्मान किया गया । संयोजक आंनद नामदेव ने बताया कि गायक कु.ऋतू कुलश्रेष्ठ, आदित्य नारायण परसाई, उदित नारायण तिवारी, आकाश जैन एवं श्रीमती आशा राजपूत ने गुरु वंदना एवं भक्ति गायन की प्रस्तुति दी । सुर वाणी तबला क्लास के बिद्यार्थियों ने समूह तबला वादन किया । गायन में उत्कर्ष तिवारी, विशाल सगर, ओम तिवारी ने तबला एवं ढोलक पर संगत दी । समूह तबला वादन में बाल कलाकार सुजल केवट, सुमुख दीवान,यस यादव, प्रकुल सोलंकी, गुनिन तिवारी, आरव दुबे, कुशाग्र सैनी, अनाया गौतम, आरव गौतम, सौर्य संतोरे सहित 20 बिद्यार्थियों ने कायदा, रेला एवं टुकड़े बजाकर श्रताओं को आनंदित कर दिया । कार्यक्रम का आभार राजेश कुलश्रेष्ठ द्वारा किया गया।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

