टीकमगढ़। जिला मुख्यालय से महज 05 -07 किलोमीटर दूर सागर रोड पर स्थित ग्राम माडूमर में करीब तीन- चार महीने से आवारा कुत्ते पालतू गाय,बछडो़ को अपना शिकार बना रहे हैं और उन्हें मार डालते हैं कई जानवरों को कुत्तों ने घायल भी कर दिया है ग्राम माडूमर निवासी जयप्रकाश दुबे ने प्रेस को लिखित रूप से व्हाट्सएप के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि यह कुत्ते आवारा है जो शिकारी हैं जो कहीं बाहर से यहां आए हैं जिनकी संख्या करीब आधा दर्जन है जो लगातार गांव के गाय-बछड़ों को अपना शिकार बना रहे हैं बीते रोज जयप्रकाश का जब बछड़ा घर नहीं आया तब उन्होंने ढूंढ़ना शुरू किया तो पाया कि उसे आवारा कुत्तों ने मार डाला था जयप्रकाश दुबे का कहना है कि ग्रामीण इन आवारा कुत्तों के आतंक से परेशान हो चुके हैं जयप्रकाश दुबे सहित ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय सहित जिला वन मंडल अधिकारी से यह मांग की है कि इन कुत्तों को अतिशीघ्र पकड़वाया जाए और इस समस्या का हल कराया जाए ग्रामीणों ने जिला प्रशासन सहित वन विभाग का ध्यान इस ओर आपेक्षित कराते हुए तुरंत कार्रवाई की मांग की है।

