टीकमगढ़। जिले में बीते 24 घंटे में कुछ स्थानों पर अत्याधिक बारिष होने पर 18 जुलाई तक 111.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने पलेरा तहसील में अत्याधिक वर्षा होने पर जलभराव वाले विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया तथा वस्तुस्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने तत्काल सुरक्षात्मक उपायों के लिये संबंधित अधिकारियों को आवष्यक निर्देष दिये। कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने ग्राम पुरेनिया के चंदेलकालीन तालाब के ओवर फ्लो स्थल का निरीक्षण किया तथा कार्यपालन यंत्री डब्ल्यूआरडी एवं जनपद सीईओ तथा तहसीलदार पलेरा को आवश्यक निर्देश दिये। तत्पष्चात उन्होंने पलेरा से देरी खरगापुर मार्ग पर पुल का एप्रोच रोड बहने से अवरुद्ध मार्ग स्थल का निरीक्षण किया तथा एमपीआरडीसी के अधिकारियों को तत्काल सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नवीत कुमार धुर्वे, एसडीम जतारा संजय कुमार दुबे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।——नगर परिषद में जल भराव वाले स्थलों का किया निरीक्षण—— वहीं दूसरी ओर कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने पिछले 24 घंटे में अत्याधिक बारिष के नगर परिषद पलेरा में जलभराव वाले स्थानों का निरीक्षण किया तथा वस्तुस्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने तत्काल सुरक्षात्मक उपायों के लिये संबंधित अधिकारियों को आवष्यक निर्देष दिये। कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने नगर परिषद पलेरा में पठेष्वरी तालाब तथा बड़ी माता मंदिर तालाब का निरीक्षण कर ओवर फ्लो वाले स्थल की जानकारी तथा निचले स्थानों पर जल भराव की स्थिति को देखा तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर सीएमओ सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी एवं जन प्रतिनिधि स्थानीय जन उपस्थित रहे

