

नर्मदापुरम / जिले में जिला प्रशासन द्वारा लगातार स्कूलों भवनों और आंगनवाड़ी केंद्रों के भवनों के साथ उस जगह पढ़ाई कर रहे बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कलेक्टर सोनिया मीना एवं मुख्य जिला पंचायत अधिकारी सौजान सिंह रावत के मार्गदर्शन में जिले के विभागों के अधिकारियों द्वारा विकासखंड अनुसार स्कूलों और आंगनवाड़ी की मॉनिटरिंग की जा रही है। इसी तारतम्य में शुक्रवार को जिला पंचायत परियोजना अधिकारी योगेन्द्र राय द्वारा नर्मदापुरम के आंगनवाड़ी क्रमांक 6 ओर स्कूल का निरीक्षण किया गया। आंगनवाड़ी में कार्यकर्ताओं से बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा पर चर्चा की साथ ही प्राथमिक मेनबोर्ड स्कूल में शिक्षिकाओं से बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य,भोजन, ड्रेस,को लेकर की गई चर्चा एवं बच्चों की स्कूलों में संख्या बढ़ाने को लेकर भी चर्चा की गई। स्कूल में बच्चों से भी हुए रूबरू ओर सुनाई कहानियां ओर सफलता के लिए दिए। टिप्स स्कूल आंगनबाड़ी की मॉनिटरिंग के दौरान जिला पर्यटन प्रबंधक मनोज सिंह ठाकुर द्वारा स्कूल भवन ओर आंगनबाड़ी भवन को लेकर शिक्षिकाओं ओर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई।

