

नर्मदापुरम / वार्ड नंबर 29 संतोषी माता मंदिर संजय नगर ग्वालटोली में नगर पालिका परिषद का ट्यूबवेल बिना पंप चालक के चल रहा है। वार्ड नंबर 29 की पार्षद श्रीमती सुषमा खत्री एवं नगर पालिका परिषद के सुपरवाइजर नीतेश व्यास को जानकारी दी है। वाल्व खुले रूप में होने से सड़क पर दुर्घटना को निमंत्रण दे रहा है, जिसे ढ़कना चाहिए। वार्ड निवासी महेश यादव ने बताया कि इसके पूर्व भी नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव, वार्ड नंबर के 33 के पार्षद को जानकारी दे दी गई है एवं पंप चालक को फोन के कर बताया गया है कि मोटर बंद कर दो पर कोई भी बंद कर नहीं रहा है। नगर पालिका परिषद का यह ट्यूब बेल बिना पंप चालक के चल रहा है।

