


सिवनी मालवा / भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष रोहित कुचबंदिया ने बताया कि समाज के नेतृत्व में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि विधायक प्रेमशंकर वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला रहे। साथ ही सम्मान समारोह कार्यक्रम में विशेष अतिथि कुचबंदिया विमुक्त घुमंतू,जनजाति उत्थान समिति के युवा प्रदेश अध्यक्ष काके गंगापारी, कुचबंदिया समाज के वरिष्ठ समाज सेवी कैलाश कुचबंदिया, समाज सेवी छुट्टू कुचबंदिया , भाजपा नगर वीरेंद्र मिश्रा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नीरज तिवारी, भाजपा युवा नेता रोहित मंडलोई, युवा नेता नरेश जायसवाल, अंकित तांबुकार , भाजपा नेता रामसरुप यादव, भाजपा नेता रामकिशोर साध, वरिष्ठ समाज सेवी प्रवीण पाणिकर, समाज सेवी प्रवीण अवस्थी, युवा नेता रोनिक साध उपस्थित रहे। सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रेमशंकर वर्मा का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर अतिथि गणों का शाल श्री फल व कृष्ण भगवान व नर्मदा जी की स्मृति चित्र भेट कर सम्मान किया। सभी विशेष अतिथियों का फूल माला व श्रीराम के चित्र रुमाल से स्वागत किया गया। इस अवसर पर कुचबंदिया समाज के बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल रहे। भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष रोहित कुचबंदिया ने विधायक वर्मा से मांग की मांगलिक भवन, मंदिर चबूतरा निर्माण, बिजली का खंबा जिसमें विधायक वर्मा ने मांगलिक भवन के लिए जमीन को लेकर मार्गदर्शन दिया, जैसे ही जमीन आवंटित होती है मेरी ओर से भवन के लिए घोषणा कर दिया जाएगा। साथ ही खंभे जो घर से लगे हुए हैं उन्हें रोड से अलग करवाए जाएंगे। जिससे किसी तरह दुर्घटना न हो साथ ही चबूतरे के लिए एक लाख रुपए की राशि प्रदान करने की घोषणा की। इस दौरान कुचबंदिया समाज ने विधायक का आभार जताया। उपस्थित विजय कुचबंदिया, दुर्गा कुचबंदिया, विर्कम कुचबंदिया, विरु विशाल, शुभम्, करण, महेश, भोलू पहलवान सागर, विश्वजीत, नीलेश, देवेंद्र पहलवान, छोटू कुचबंदिया, शंकर महोरिया, मनोज, कपिल जलखरे, राजेश कुचबंदिया, संकेत शिवा, नैतिक, मयूर, जीते एवं मात्रशक्ति में श्रीमती मंगली बाई, सुशीला बाई, ममता बाई, शीला बाई, उमा बाई, ममता (काली) बाई, काजल बाई, ज्योति बाई, प्रीति बाई, नेहा बाई, जयश्री बाई योगिता, साक्षी, रानी, रोहिता, रिया, पायल, मिष्टी, मुस्कान, पलक, समस्त मोहल्ले वासी व वार्ड वासी उपस्थित रहे। साथ ही भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष रोहित कुचबंदिया ने आभार व्यक्त करते हुए कहा हम सब विधायक प्रेमशंकर वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने अपना कीमती समय निकाल कर कार्यक्रम में शामिल हुए।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

