
नर्मदापुरम / शासकीय गृहविज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय में दिनांक 15 से 30 जुलाई 2025 तक ’नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रीमती कामिनी जैन के मार्गदर्शन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हर्षा चचाने के सहयोग से युवा वर्गों एवं अन्य नागरिकों को जागरूक करने और नशे की लत से दूर रहने के अंतर्गत महाविद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम, प्रतियोगिता एवं गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी श्रृंखला में रैली मानव श्रृंखला, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई। समस्त स्टाफ एवं छात्राओं को प्राचार्य डॉ. श्रीमती कामिनी जैन द्वारा शपथ दिलाई गई। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ श्रीमती कामिनी जैन ने मार्गदर्शन देते हुए बताया कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब हमारा युवा वर्ग नशे से मुक्त, मानसिक रूप से सशक्त और नैतिक रूप से सजग होगा। नशा सिर्फ एक व्यक्ति को ही नहीं, पूरे समाज को खोखला करता है। यह हमारी जि़म्मेदारी है कि हम एक ऐसी पीढ़ी तैयार करें जो स्वस्थ सोच रखे, आत्मनिर्भर हो और राष्ट्र के निर्माण में योगदान दे। नशा मुक्ति केवल एक सामाजिक आंदोलन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की नींव है। रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ हर्षा चचाने ने बताया कि वर्तमान में अपराध होने का प्रमुख कारण नषा ही है। देश में, विशेष रूप से युवा पीढ़ी में, नशीली दवाओं की लत एक गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही है, जिसके परिणामस्वरूप न केवल नशीली दवाओं का सेवन करने वाले व्यक्ति पर, बल्कि पूरे परिवार और समाज पर भी खतरनाक परिणाम सामने आ रहे हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय की वरिष्ठ स्वयंसेविका पूजा गोस्वामी, प्रिया सोनी, दीपिका राज, सलोनी मालवीय, दिशा शर्मा, निशा भलावी, वर्षा यादव एवं अन्य छात्राएं उपस्थित रही।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

