टीकमगढ़ । पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रदेशस्तर पर नशे से दूरी है जरूरी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसका सक्रिय संचालन जिले में पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में चल रहा है इसी परिप्रेक्ष्य में जिले वासियों को नशे की समझ एवं नशामुक्ति हेतु प्रेरित करने के लिए पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने जिले वासियों से यह अपील की है कि आप इसका पालन करें । नशा एक सामाजिक, मानसिक और कानूनी संकट है। यह व्यक्ति के स्वास्थ्य को नष्ट करता है, परिवारों को तोड़ता है और अपराध को बढ़ावा देता है। पुलिस नशे की रोकथाम और पुनर्वास हेतु प्रतिबद्ध है, और समाज से सहयोग की अपेक्षा करती है। उल्लेखनीय है कि इस अभियान को लेकर पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने जिले की जनता जनार्दन से यह अपील की है कि पुलिस द्वारा चलाई जा रही है इस अभियान की गतिविधियों को लेकर इस अभियान का पूरा सहयोग करें और समझे एवं नशा मुक्ति की शपथ लेकर समाज को साफ और स्वच्छ बनाएं एवं अपने आप को नशे की लत से दूर रखें।

