इटारसी: आज सामाजिक संस्था लायंस क्लब, इटारसी ” पंख ” द्वारा आयोजित किया गया
डायबिटीज चेकअप हेल्थ कैम्प, कैंप में 100 लोगों की निःशुल्क रूप से “मधुमेह” की जांच की गई।
सामाजिक संस्था लायंस क्लब इटारसी ” पंख ” द्वारा आज शाम 5:00 बजे स्थानीय सब्जी मंडी, अग्रवाल भवन परिसर के सामने जन-जन के स्वास्थ्य सुधार के उद्देश्य से निःशुल्क रूप से डायबिटीज हेल्थ कैंप का आयोजन गया, इस कैंप में 100 लोगों की शुगर लेवल की जांच की गई, जिसमें कुछ लोगों की हाई डायबिटीज तो कुछ लोगों की लो-डायबिटीज पाई गई, जिन लोगों की डायबिटीज लो मिली उन्हें शुगर लेवल को मिलाने के लिए संस्था के सदस्यों द्वारा फ्रूटी पिलाई गई एवं चॉकलेट्स खिलाई गई एवं जिन लोगों की डायबिटीज हाई मिली उन्हें अविलम्ब शीघ्र चिकित्सीय उपचार कराने के लिए परामर्श प्रदान किया गया।
इस डायबिटीज कैंप में जिन लोगों द्वारा शुगर की निःशुल्क रूप से जांच की गई उसमें प्रमुख रूप से लायंस क्लब ” पंख ” की प्रेसिडेंट लॉयन पूनम चेलानी, सेकेंड वाइस प्रेसिडेंट लॉयन पूनम शर्मा, सेक्रेटरी लॉयन वनिता अजय अग्रवाल, ज्वाइंट सेक्रेटरी लॉयन बीना तिवारी, डायबिटीज कोऑर्डिनेटर लॉयन निक्की शोखी, पूर्व प्रेसिडेंट लॉयन जया गांधी प्रमुख रूप से शामिल रहे।



एवं इस डायबिटीज कैंप के आयोजन में समाजसेवी अजय ( अज्जू ) अग्रवाल एवं समाजसेवी मयूर मालवीय का भी विशेष योगदान रहा।

