


नर्मदापुरम / बैंक कालोनी महिला मण्डल द्वारा प्रातः 10.00 बजे बोल बम का नारा है, बाबा एक सहारा है के नारों के साथ नीलकण्ठेश्वर मंदिर से मां नर्मदा के पोष्ट आफिस घाट तक काबड़ यात्रा निकाली गई। मां नर्मदा की पूजन कर काबडियो द्धारा जल भरकर बैंक कालोनी में स्थित नीलकण्ठेश्वर मंदिर में शंकर जी का अभिषेक किया गया। जिसमें सेंकड़ों महिला, पुरुष एवं बच्चे सम्मिलित हुए। कावड़ यात्रा में अनुपमा चोधरी, सुधा गुप्ता, संजना रघुवंशी,रेखा कुशवाहा, अनिता सोलंकी, प्रियंका पचोरी, प्रभा, शोभा पीपले, सविता राजपूत, जयश्री पगारे, अनिता मनोरे, कल्पना माहोले, उमा साहू, ललिता साहू, अनिता मालवीय, किरण व्यास लता चौरे, शकुर दूबे, संगीता पीपले , प्रतिभा दुबे, श्रेया सराठे, आस्था किरार, श्रीमती पटेल व अन्य महिलाए उपस्थित थी।

