

इटारसी / अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया के मार्गदर्शन में इटारसी के साईं कृष्णा रिसॉर्ट में राष्ट्रीय बजरंगदल के प्रांत मंत्री जगवीर राजवंशी के नेतृत्व संपन्न हुई। जिसमें जिला अध्यक्ष अजय ठाकुर, विभाग महामंत्री ओमप्रकाश राणा, विभाग मंत्री विनोद कसार, नगर अध्यक्ष सतविंदर सिंह खालसा की उपस्थिति में जिला बैठक निजी गार्डन में संपन्न हुई। जिसमें मुख्य वक्ता प्रांत महामंत्री A H P संजीव पटेरिया का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। श्री पटेरिया ने कहा कि सरकार जल्द से जल्द जनसंख्या नियंत्रण कानून, सामान्य नागरिक संहिता कानून लागू करें। प्रांत मंत्री जगवीर राजवंशी द्वारा समाज में सेवा कर रहे समाजसेवी का सम्मान किया। जिसमें ड्रीम्स इंडिया क्लब इटारसी तथा गौसेवक विक्रम यादव, गो सेवक दीपू पाटोदिया एवं हनुमान चालीसा केंद्र चला रहे संदीप सोनकर को शाल, श्री फल एवं हुनुमान चालीसा भेंट कर सम्मानित किया गया। विभाग महामंत्री ओमप्रकाश राणा ने संबोधन में कार्यकर्ताओं को प्रत्येक ग्राम नगर जिला इकाई में हनुमान चालीसा केंद्र का शुभारंभ करने को कहा। जिला अध्यक्ष अजय ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को कहा कि अपने दैनिक जीवन में थोड़ा थोड़ा समय निकाल कर सनातन धर्म संस्कृति की रक्षा के लिये समाज को जोड़ने हेतु प्रयास करना जरूरी है। बैठक में विभाग अध्यक्ष गजेंद्र राव, जिला अध्यक्ष A H P राजीव गौर, जिला मंत्री धीरज चौकसे, जिला उपाध्यक्ष गौरव बाथम, जिला मंत्री प्रिंस साहू, आईटी सेल प्रभारी गौरव पटवा की उपस्थिति में कोषाध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, जिला मंत्री प्रभात तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह चौहान, अमित गौर जिला महामंत्री, संजय विश्वकर्मा जिला उपाध्यक्ष, निक्की तोमर जिला मंत्री R B D, नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र असवारे, नगर उपाध्यक्ष अंकित कटारे, नगर उपाध्यक्ष ऋषभ मेहरा, R B D, सरवन चौरे ग्रामीण उपाध्यक्ष, सौरभ सदस्य बलराम सदस्य, संदीप घुरेले, कार्यकर्ता उदय चौरे, महासचिव रूपेश चौरे , शिवराज वर्मा उपाध्यक्ष, नगर मंत्री मोहित चौरे, लोकेश यादव, विनोद, मनोज प्रजापति, आदित्य पटैल, राजपूत, उपाध्यक्ष विनय भाट सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

