टीकमगढ़। नगर के कुंवरपुरा रोड पर स्थिति एक पैलेस में में रविवार दिनांक 20.07.2025 को पुलिस पेंशनर संघ की मासिक बैठक हुई जिसमें काफी तादाद में पुलिस पेंशनर्स शामिल हुए जिला अध्यक्ष खलील मोहम्मद खान ने बैंक खाते को पेंशनर खाता करवाने तथा इनकम टैक्स रिटर्न भरने के फायदे तथा सीनियर सिटीजन व सुपर सीनियर सिटीजन को कोई परेशानी उत्पन्न होती है तो उनका परिवार जैसा सहयोग करने पर प्रकाश डाला संभागीय अध्यक्ष सुरेश कुमार दोंदेरिया ने मॉर्निंग वॉक व योग से होने वाले फायदे के बारे में जानकारी दी इसी तरह कार्यवाहक अध्यक्ष एनडी सोनी ने रिटर्न फॉर्म कैसे भरा जाएगा जानकारी दी साथ ही बीडी कड़ा प्रनवीर सिंह यादव सीताराम अहिरवार गोविंद अहिरवार इनाम मोहम्मद ने अपने-अपने विचार रखे विशेष अतिथि श्री अधिराज त्रिपाठी वरिष्ठ पेंशनर रामचरण समारी भागीरथ विश्वकर्मा का मौजूद पदाधिकारियों ने स्वागत किया बैठक में अन्य पदाधिकारी व सदस्य अच्छे लाल रजक अरुण पुरोहित गोकुल यादव पुरुषोत्तम चतुर्वेदी पूरन लाल रजक राकेश उपाध्याय रामदास अहिरवार उमा प्रसाद लिटोरिया करुणा सिंधु मदन मोहन मिश्रा राम बाबू दुबे राम प्रसाद साहू गोकुल प्रसाद राय गजराज सिंह राम किशन यादव संतोष सिंह काशीराम राय और देवी सिंह सहित काफी तादाद में पेंशनर मौजूद थे अंत में संयुक्त मोर्चा संयोजक उमाशंकर चतुर्वेदी ने अभी तक का लेखा-जोखा मुताबिक कैश बुक के सभी के बीच में रखा और मां लक्ष्मी पैलेस संचालक शक्ति दोंदेरिया तथा मौजूद साथियों का आभार प्रकट किया | प्रेस को यह तमाम जानकारी खलील मोहम्मद खान ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

