प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम/ कल हमारे द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित हुई खबर का असर हुआ। खेड़ापति हनुमान मंदिर के पास नगरपालिका के पंप हाउस द्वारा 4 इंची पाइप लाइन से ओवर हेड टंकियों को भरा जाता है। उस 4 इंची पाइप में जॉइंट के पास से काफी मात्रा में पानी व्यर्थ बह रहा था। नगर पालिका द्वारा उस लीकेज को बंद कराया, जिससे हजारों लीटर पानी की बर्बादी बच गई।

