प्रदीप गुप्ता/नर्मदापुरम/पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवम विधायक नर्मदापुरम डॉ सीताशरण शर्मा विधायक एवं नपाध्यक्ष श्रीमती नीतू महेंद्र यादव , नरेन्द्र पटेल पार्षद वार्ड 31, श्रीमती प्रीति यादव परियोजना अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास ललित डेरिया, श्रीमती आशा भदोरिया, सुपरवाइजर श्रीमती सीमा गोहले कार्यकर्ता की गरिमामई उपस्थिति में वार्ड क्रमांक 31 ग्वालटोली आंगनवाड़ी केंद्र के भवन का शुभारंभ संपन्न हुआ। साथ ही हायर सेकेंडरी स्कूल ग्वालटोली का भी विधायक शर्मा द्वारा निरीक्षण कर समस्त छात्र-छात्राओं से शिक्षा संबंधी जानकारी ली एवं स्कूल प्रबंधन से स्कूल में मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर उन्हें शीध्र प्रदान करने के लिए आश्वस्त किया। साथ ही कृष्ण मार्केट में आसामाजिक तत्वों द्बारा सुलभ काम्प्लेक्स में पूर्व में जो तोडफ़ोड़ की उसकी पुनः मरम्मत करने के लिए समस्त व्यवसायीओ को मौके पर पहुंच विधायक एंव न.पा.अध्यक्ष, पार्षदों ने आश्वस्त किया । इस अवसर पर न. पा. विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, श्रीमती रजनी यादव, पार्षद नरेंद्र पटेल, पार्षद रेखा यादव, मंडल सदस्य प्रशांत श्रीवास, रोहित यादव, सौरव यादव, गोरेलाल पाल, गौरी यादव, नंदकिशोर यादव, श्रीमती वंदना चुटीले, पार्षद श्रीमती सिमरन रैकवार, पार्षद भवानी गौर , अमन चुटीले मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

