टीकमगढ़ । आषाढी मेलों की श्रृंखला में मंगलवार 22 जुलाई 2025 को नगर के प्रसिद्ध रौरैया हनुमान मंदिर पर मेले का आयोजन किया गया परंपरागत यह मेला प्रतिवर्ष अषाढी़ मेलों की श्रृंखला में लगाया जाता है जहां यह मेला आयोजित किया गया। जिसमें दुकानदारों ने पहुंचकर अपनी-अपनी दुकानें लगाई और नगरवासी, क्षेत्रवासी ,धर्म प्रेमी भक्तजन मंदिर पहुंचे जहां संकट मोचन हनुमान जी महाराज के दर्शन पूजन कर अपनी- अपनी मनौतिया मांगी और मेले का भी आनंद उठाया। मंदिर के पुजारी अवध महाराज ने बताया कि प्रतिवर्ष आषाढी मेलों की श्रृंखला में यह मेला आयोजित किया जाता है जो इस वर्ष भी आयोजित किया गया जहां हनुमान जी महाराज का साजो श्रृंगार, महा आरती, महाप्रसाद आदि मंदिर में आयोजित हुआ और भव्य संगीतमय सुंदरकांड के पाठ सहित भजन कीर्तन एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया जहां श्रद्धालुओं ने भक्त जनों ने पहुंचकर इसका पूरा धर्म-लाभ अर्जित किया। उल्लेखनीय हैं कि रोरैया हनुमान मंदिर भक्तों की आस्था का केंद्र है जहां भक्त अपनी मनौतियां संकट मोचन हनुमान जी महाराज से मांगते हैं जो वह उन्हें पूरा करते हैं और भक्तों के कष्टों का निवारण संकट मोचन हनुमान जी महाराज करते हैं।