टीकमगढ़ । कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के द्वारा 22 जुलाई 2025 मंगलवार के दिन टीकमगढ़ नगर को कुंडेश्वर से जोड़ने वाले मार्ग की प्रकाश व्यवस्था की समीक्षा के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में एस.डी.एम. टीकमगढ़ लोकेंद्र सरल, तहसीलदार टीकमगढ़ सत्येंद्र गुर्जर, नगर पालिका टीकमगढ़ सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया, कार्यपालन अभियंता एम.पी.ई.बी. सुधीर कुमार सोनी ,सहायक यंत्री बाथम कुंडेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष अभिषेक पस्तोर सचिव राजेंद्र मिश्रा, ग्राम पंचायत कुंडेश्वर के सरपंच प्रतिनिधि दिनेश खटीक उपस्थित रहे। बैठक में श्री श्रोत्रिय ने कुंडेश्वर – टीकमगढ़ मार्ग पर विद्युतीकरण की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली तथा मार्ग की विद्युत व्यवस्था को लेकर तात्कालिक एवं दीर्घकालिक रणनीति बनाने पर विचार किया तथा तात्कालिक तौर पर एम.पी.ई. बी. को शाम तक पूरे वितरण प्रणाली की रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।
श्री श्रोत्रिय ने जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए संबंधित अधिकारियों को 48 घंटे के अंदर बिजली व्यवस्था प्रारंभ किए जाने के निर्देश दिए। संबंधित अधिकारी कर्मचारियों ने जिला कलेक्टर श्री श्रोत्रिय के निर्देशों का पालन करते हुए शाम तक ही टीकमगढ़ – कुंडेश्वर मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था हो गई और करीब आधे मार्ग में स्ट्रीट लाइटें जलती हुई नजर आईं जहां इस कार्य को लेकर लोगों ने जिला कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय की कार्यप्रणाली की सराहना की और जनहितैषी मुद्दों की प्रति उनकी तत्परता को लेकर लोगों ने कलेक्टर का आभार जताया।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

