प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/(इटारसी) माहेश्वरी समाज का दीपावली मिलन समारोह आज 29 अक्टूबर, शनिवार को होटल द पार्क में शाम 7 बजे से आयोजित किया गया है। समाज के प्रह्लाद बंग ने बताया कि कार्यक्रम में नवनिर्वाचित नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पंकज चौरे मुख्य अतिथि रहेंगे। इस कार्यक्रम में श्री चौरे का सम्मान भी किया जाएगा। माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष मेघराज राठी, संयुक्त मंत्री विजय राठी, सचिव मांगीलाल मालपानी, कोषाध्यक्ष प्रहलाद बंग, महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा चांडक, सचिव श्रीमती ममता बंग ने सामाजिक सदस्यों से निवेदन किया है कि दीपावली मिलन समारोह में शामिल हों। इस अवसर पर सांस्कृतिक आयोजन भी होंगे जिसमें समाज सदस्य गायन, नृत्य, कविता और अन्य प्रस्तुति देंगे।

