प्रदीप गुप्ता/नर्मदापुरम/ नर्मदापुरम जिले में अवैध उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई सतत जारी हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को तहसील डोलरिया की ग्राम नानपा में राजस्व, खनिज एवं पुलिस अमले द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई कर अवैध उत्खनन करते पाए जाने पर 03 डम्पर वाहन जप्त किए गए हैं। जिनका वाहन क्रमांक क्रमश:-MP47H0336, MP41HA1410, MP48H1341 हैं। इन वाहनों को थाना डोलरिया में अभिरक्षा में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया हैं। कार्यवाही के दौरान खनिज अधिकारी दिवेश मरकाम,दिवेश मरकाम, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सौम्या अग्रवाल , नायब तहसीलदार डोलरिया महिमा मिश्रा, प्रभारी खनि निरीक्षक कृष्णकांत सिंह परस्ते, उमाशंकर यादव, थाना प्रभारी डोलरिया एवं क्षेत्रीय राजस्व तथा पुलिस अमला उपस्थित रहा। इन वाहनों के विरूद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत प्रकरण तैयार कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

