नर्मदापुरम /29,अक्टूबर,2022/ कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने शनिवार को माखननगर जनपद की ग्राम पंचायतों में लगाए गए आयुष्मान शिविरों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम पंचायत आंखमऊ, आंचलखेड़ा, बागरातवा एवं नया चूरना के पंचायत भवन लगाए गए शिविरों में पहुंचकर यहां आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की प्रगति जानी। कलेक्टर श्री सिंह ने इन शिविरों में नियोजित अमले को निर्देशित किया कि 31 अक्टूबर तक शत प्रतिशत पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने यहां डोर टू डोर सर्वे कार्य भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार माखननगर दिलीप चौरसिया, जनपद सीईओ माखननगर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

