प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम / नर्मदापुरम के निर्मल कुमार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वयं का पक्का घर बनने से बहुत खुश हैं। पक्के आवास की खुशि जाहिर करते हुए वे कहते हैं कि कच्चा मकान हाेने से बरसात के दिनों में बहुत परेशानी होती थी। घर के अंदर बरसाती पानी पहुंच जाता था जिससे रात की नींद तक उड़ जाती थी। दूसरों के पक्के मकान देख कर मेरा भी सपना था कि खुद के पक्के मकान में आराम से रहूं। लेकिन आर्थिक परेशानियां होने से पक्के मकान का सपना अधूरा था। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू होने के बाद मेरी आस जगी। मैने भी आवेदन किया। मेरे आवेदन की स्वीकृति हुई तब से ही खुशी होने लगी थी अब मेरा भी पक्का मकान बन जायेगा। उन्होंने कहा कि यह मेरे और परिवार के लिए बहुत ही खुशी की बात है कि मेरा भी खुशियों का घर बन गया है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान का बहुत बहुत आभारी हूं, उन्हें धन्यवाद देता हूं।

