
नर्मदापुरम / आज शनिवार को सेठानी घाट पर एक महिला का पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चली गई। प्लाटून कमांडेंट अमृता दीक्षित ने बताया कि सूचना प्राप्त होते ही डीआरसी सेठानी घाट पर तैनात सैनिक श्याम सिंह एवं सैनिक तुलसी राम ने त्वरित कार्यवाही की एवं महिला की जान बचा कर उसे सुरक्षित जिला अस्पताल पहुंचाया, महिला अब सुरक्षित है ।

