प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम / मध्यप्रदेश स्थापना दिवस 01 नवम्बर 2022 को आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 01 नवम्बर की रात्रि में सभी शासकीय भवनों को रोशन किया जाएगा। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह एक से सात नवंबर तक मनाया जाएगा इस अवसर पर सात दिनों पूरे जिलेभर में अनेक कार्यक्रम आयोजित होंगे। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस को समारोह पूर्वक मनाये जाने के लिए शनिवार को कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बैठक आयोजित कर सभी कार्यक्रमों के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। स्थापना दिवस के सात दिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद, स्वच्छता पर केन्द्रित गतिविधियों सहित विविध रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार जिले में एक नवंबर को जन अभियान परिषद के माध्यम से प्रात: प्रभात फेरी का आयोजन एवं शाम को नर्मदा महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसी क्रम में दो नवंबर को लाडली लक्ष्मी योजना का कार्यक्रम, तीन नवंबर को स्वच्छता, सजावट, रंगोली, पर केंद्रित गतिविधियां। ऐतिहासिक स्मारकों, महापुरुषों की प्रतिमाओं, प्रमुख बाजारों की साफ-सफाई आदि की गतिविधियां। महत्वपूर्ण स्थलों पर 67 दीपों का प्रज्ज्वलन। 03 से 6 नवंबर तक खेलों प्रतियोगिताएं, चार नवंबर को “एक जिला एक उत्पाद” को प्रमुखता प्रदान करती हुई विविध गतिविधियां एवं रोजगार दिवस। पाँच नवंबर को मध्यप्रदेश के गौरव के दृष्टिगत नाटक, लोकनृत्य और जननायक केंद्र प्रतियोगिताएं। 06 नवंबर को वन्य प्राणी सुरक्षा, जागरूकता, ऊर्जा-पर्यावरण-जल संरक्षण केन्द्रित जागरूकता, सेमिनार, व्याख्यान, चित्रकला प्रतियोगिताएं। 07 नवंबर को पुरस्कार वितरण और स्थानीय व्यंजनों की प्रतियोगिता और सात नवंबर को जिला मुख्यालय एवं राज्य स्तर पर सभी प्रतियोगिताओं, जन सेवा अभियान, मध्यप्रदेश गौरव आदि से संबंधित पुरस्कार वितरण समारोह तथा सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

