प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम / मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इन्दौर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 2519 करोड़ 12 लाख रूपये की लागत के 69 सीएम राइज स्कूल का वर्चुअली भूमि पूजन किया। प्रदेश के साथ ही नर्मदापुरम जिले में भी सभी 03 सीएम राइज स्कूलों में भूमिपूजन किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार इंगले ने बताया कि जिले में सिवनीमालवा, बनखेड़ी एवं सोहागपुर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थित में सीएम राइज स्कूल का भूमिपूजन किया गया हैं । कार्यक्रम स्थल पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा गया।

