टीकमगढ़ । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार 01 जुलाई से 30 सितम्बर 2025 तक 90 दिवसीय राष्ट्र के लिए मध्यस्थता विशेष अभियान आयोजित किया जा रहा है। प्रधान जिला न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती प्रवीणा व्यास ने बताया कि विशेष अभियान के सफल क्रियांवयन हेतु जिले के न्यायालयों की सुनवाई में आने वाले पक्षकारगणों को मीडिएशन से होने वाले लाभों की जानकारी देते हेतु अलग-अलग स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

