प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/संभागीय अध्यक्ष नीरजा फौजदार ने बताया कि वैश्यमहा सम्मैलन मध्यप्रदेश की कोर कमेटी की बैठक एंव संभागीय बैठक का आयोजन 29 अक्टूबर को दिन में 3 बजे से होटल मीनाक्षी रसूलिया में आयोजित की गई। जिसमें वैश्यमहा सम्मैलन मध्यप्रदेश की महिला प्रदेश अध्यक्ष डॉं मीना गुप्ता, वैश्यमहा सम्मैलन के प्रदेश संगठन मंत्री सुधीर अग्रवाल , प्रदेश महामंत्री एंव संभागीय प्रभारी भगवानदास अग्रवाल , सम्भागीय अध्यक्ष आलोक गोयल , प्रदेश मंत्री अजित सेठी , सम्भागीय प्रभारी योगी खण्डे़लवाल , सम्भागीय युवा अध्यंक्ष दीपक नेमा अतिथि के रूप में उपस्थित हुये।कार्यक्रम का शुभारंभ मॉं लक्ष्मी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। उसके उपरॉंत स्वागत गीत शिंगर कमल झा द्दारा प्रस्तुत किया गया । स्वागत उद्बोधन संभागीय अध्यक्ष नीरजा फौजदार द्वारा किया गया। सभी अतिथियों का स्वागत साफ़ा पहनाकर किया गया इसके उपरांत सभी अतिथियों ने अपने अपने विचार रखे और सालाना एजेण्डा पर चर्चा हुई । प्रदेश सॉगठन मंत्री सुधीर अग्रवाल ने कहा वैश्य महासम्मैलन दुनियॉं का सबसे बड़ा संगठन है। इसमें 340 घटक सम्मलित है, जो पूरे विश्व में एक साथ मिलकर कार्य करते है। वैश्य शक्ति संगठन बहुत मजबूती से जुड़े हुये है। महिला प्रदेश अध्यक्ष डॉं मीना गुप्ता ने कहॉं पूरे प्रदेश में नहिलाये बहुत बढ़चढ़ कर वैश्य वेनर तले कार्य करती है और साल भर हर ऐजेण्डे पर कार्य करती है। मैं सभी को साधुवाद करती हूँ। संभागीय प्रभारी भगवानदास अग्रवाल ने कहा वैश्य महासम्मैलन सभी घटक को समाहित कर संगठन बनाता है और साथ में हर धार्मिक एंव सामाजिक कार्ये करता है। पुरूष सम्भागीय अध्यक्ष आलोक गोयल ने भी सभी स्वागत भाषण दिया एंव रूरे सम्भॉंग के कार्यों का प्रतिवेदन भी दिया। महिला प्रदेश अध्यक्ष डॉं मीना गुप्ता ने महिलाओं के कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुये कहा सभी जिले बहुत सक्रियता से कार्य करते है। नर्मदा पुरम जिला अध्यक्ष उषा अग्रवाल , बैतूल जिला अध्यक्ष राजकुमारी जैन , हरदा जिला अध्यक्ष रेणु जैन एवम नरसिंहपुर जिला अध्यक्ष सपना जैन को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। अंत में डॉं मीना गुप्ता जी को भी स्मृति चिन्ह दिया। संभाग के सभी जिलों के जिला अध्यक्ष एंव जिला प्रभारी एंव नगर अध्यक्ष नगर प्रभारी एंव सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में नर्मदापुरम नगर अध्यक्ष शारदा जैन ने आभार माना ।

