नर्मदापुरम / दो तीन दिन से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग द्वारा आगामी 24 घंटे हेतु जारी अलर्ट (चेतावनी) जारी की है तथा तवा बांध के जल संग्रहण क्षेत्र में हो रही निरंतर वर्षा से बांध में जल की आवक को देखते हुए, तवा बांध के बढ़ते जलस्तर को स्थिर रखने हेतु आज दिनांक 29/07/2025 दिन मंगलवार को प्रातः 7 बजे से तवा बांध के 9 गेट को 7 फीट तक खोले गए जिनसे 1,00,224 क्यूसेक अतिरिक्त जल की निकासी की जा रही है। उक्त जल तवा नदी में छोड़ा जा रहा है। साथ ही बरगी जलाशय से भी अतिरिक्त जल की निकासी की जा रही हैं अतः तवा एवं नर्मदा नदी के किनारे बसे हुए गांव के लोगों को सतर्क रहने व नदी किनारे न जाने हेतु सूचित किया जाता है। उपरोक्त चेतावनी की सूचना कार्यपालन यंत्री तवा परियोजना संभाग इटारसी ने दी ।
Services And Contact
Latest News
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

