प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम जिला मुख्यालय पर क्रांतिकारी छात्र नेता के नाम से पहचान स्थापित करने वाले पूर्व एनएसयूआई प्रदेश सचिव रोहन जैन को युवक कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव पराग शर्मा द्वारा प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है । रोहन जैन का छात्र राजनीति का अनुभव काफी लम्बा है उन्होंने 10 वर्ष एनएसयूआई संगठन के लिए कार्य किया है , इससे पूर्व में वह अल्पसंख्यक विभाग के नगर अध्यक्ष , एनएसयूआई नगर अध्यक्ष , प्रदेश सचिव एनएसयूआई रह चुके है । चर्चा में बताया कि नगर अध्यक्ष व प्रदेश सचिव एनएसयूआई रहते हुए उन्हें जिला मुख्यालय पर 24 बार छात्र हित व जनहित में प्रदर्शन के दौरान घर से भी हिरासत में लिया गया है । प्रदेश स्तर पर आयोजित यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम में उन्होंने तृतीय स्थान प्राप्त कर युवक कांग्रेस में इस पद पर अपनी जगह बनाई है । उनकी इस नियुक्ति पर युवाओं में खुशी देखने को मिली । उन्होंने अपनी इस नियुक्ति पर समस्त वरिष्ठ कांग्रेस जन व प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ , राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा कांग्रेस श्रीनिवास बीबी , प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया , विधायक विपिन वानखेड़े , प्रदेश अध्यक्ष एनएसयूआई आशुतोष चौकसे , का आभार व्यक्त किया है । बधाई देने वालों में पूर्व शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय सैनी , अध्यक्ष राकेश शर्मा , जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस हुजेफा बोहरा , युवक कांग्रेस नगर अध्यक्ष सत्यम तिवारी , युवा नेता राकेश रघुवंशी , गुलाम हैदर , आफरीद खान , बलबीर चौहान ,गुलाम मुस्तुफा , विक्की आर्य , लक्की खान , फ़ैज़ खान , कपिल यादव , कृष्णा चौहान , महिमा सचान , अभय सैनी , सत्यम दुबे , सिराज खान , कार्तिक शर्मा , मानस वर्मा , आयुष पांडेय ,आयुष चौहान , आयुष शुक्ल , राम राठौर , अफराज़ खान आदि शामिल है ।

