प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/(रोहतक)/कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल एक दिवसीय प्रवास पर हरियाणा के रोहतक पहुंचे। जहां पर उनका परंपरानुसार भव्य स्वागत किया गया। मंत्री पटेल स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के बाद एक विवाह समारोह में शामिल हुए। जहां पर उनकी सौजन्य भेंट हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, हरियाणा सरकार के ऊर्जा मंत्री चौधरी रणजीत सिंह चौटाला, पूर्व वित्त मंत्री एवं उद्योगपति कैप्टन अभिमन्यु सिंधु से हुई । सभी नेताओं के साथ समसामयिक, राजनैतिक और खेती किसानी के विषयों को लेकर चर्चा हुई।

