
नर्मदापुरम / महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना शहरी अंतर्गत सेक्टर 4 के समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से चिन्हित गंभीर कुपोषित, माध्यम कुपोषित (sam ,Mam) श्रेणी के बच्चों का स्वास्थ्य जांच वुधवार को किया गया । जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ललित कुमार डेहरिया के निर्देशन और परियोजना अधिकारी श्रीमती प्रीति यादव के मार्गदर्शन में किया गया। डॉक्टर अंकित डेरिया जैन (पीजीएमओ ), श्रीमती कुमार जहां खान (एफ डी) और महिला बाल विकास विभाग पर्यवेक्षक श्रीमती चंद्र किरण डोले की उपस्थिति में 40 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया । कुपोषित बच्चों के अभिभावक को स्वास्थ्य से जुड़ी आवश्यक काउंसलिंग की गई एवं आवश्यक जांच कराई गई और आवश्यक दवाइयां दी गई। स्वास्थ्य कैंप में सेक्टर पर्यवेक्षक स्वास्थ्य विभाग से चिकित्सक, फूड डाइटिशियन, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रही।

