प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ आज शनिवार दिनांक 29.10.2022 को पूरे जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु मुहिम चलाई जा रही है, जिसमें समस्त ग्राम पंचायतों में शत प्रतिशत पात्रों के कार्ड बनाये जाना है । इस कार्य में ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत समस्त अमला लगा हुआ है। पंचायतों में लगाये जा रहे शिविरों में अधिकारियों के द्वारा भी सघन भ्रमण कर प्रगति का जायजा लिया जा रहा है । इसी तारतम्य में दिनांक 28 अक्टूबर को आयुक्त नर्मदापुरम के निरीक्षण के दौरान नानपा ग्राम पंचायत के सचिव रामदास दायमा के अनुपस्थित पाये जाने पर कार्यवाही करते हुये सचिव को निलंबित किया गया। सीईओ जिला पंचायत मनोज सरियाम के द्वारा लोहारियाकला ग्राम पंचायत का दौरा किया गया । जहां पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमति ज्योति पवार के अनुपस्थित पाये जाने पर महिला एवं बाल विकास विभाग को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया । श्री सरियाम द्वारा आज ग्राम पंचायत रायपुर, जासलपुर, पांजरा कला, मेहराघांट, लोहारियाकला एवं तारारोड़ा का निरीक्षण किया गया। जिसमें आयुष्मान कार्ड हेतु लगाये गये शिविरों का निरीक्षण किया एवं कार्य को शत प्रतिशत पूर्ण किये जाने हेतु निर्देशित एवं मार्गदर्शित भी किया गया । आपने घर घर जाकर बनाये जा रहे कार्ड हेतु कर्मचारियों का भी निरीक्षण किया गया। आपने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में कभी भी औचक निरीक्षण किया जा सकता है। इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर समय सीमा में पूर्ण किया जाना है। यदि कार्य में लापरवाही की जाती है तो संबंधित के खिलाफ तुरंत ही कार्यवाही की जायेगी। भ्रमण के दौरान जनपद पंचायत नर्मदापुरम के सीईओ हेमंत सूत्रकार भी उपस्थित रहे।

