
सिवनी मालवा / ग्राम पंचायत गाजनपुर में हरियाली नवांकुर सखी कार्यक्रम का आयोजन जीवन दायिनी समाज सेवा समिति गाजनपुर सेक्टर क्रमांक 4 मालापाट विकासखंड सिवनी मालवा के सानिध्य में किया जिसमें मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद सिवनी मालवा विकासखंड समन्वयक हरिदास दायमा , ग्राम पंचायत सरपंच श्रीदयाराम यदुवंशी, नवांकुर संस्था लक्ष्मी समाज कल्याण समिति बानापुरा अध्यक्ष सुगना लोवंशी, वित्तीय साक्षरता मिशन से राजेश सराठे की उपस्थिति में लगभग 200 महिलाओं के साथ हरितमय एकरूपता कलश यात्रा ग्राम के प्राचीन कुएं से जल भरकर ग्राम में विराजमान सभी शिव मंदिरों में जल अर्पित कर पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षों का वितरण संस्था द्वारा कर वृक्षारोपण करवाया । जिसमें मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद सिवनी मालवा विकासखंड समन्वयक हरिदास दायमा, नवांकुर संस्था लक्ष्मी समाज कल्याण समिति बानापुरा अध्यक्ष सुगना लोवंशी, वित्तीय साक्षरता मिशन से राजेश सराठे, वरिष्ठगड रामसिंह लोवंशी, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति गाज़नपुर अध्यक्ष सुनील सिंगोरिया, उपाध्यक्ष बद्रीप्रसाद, सरस्वती महिला रामायण मंडल गाज़नपुर अध्यक्ष रजनी लोवंशी एवं उनके मंडल के सदस्य गण और MSW/bsw छात्र/छात्रा काजल, निकिता, स्वाति, क्रषाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन परामर्शदाता नर्मदाप्रसाद यदुवंशी द्वारा किया। समिति अध्यक्ष सुनील सिंगोरिया ने वृक्षों के महत्व को बताते हुए जीवन में कम से कम हर वर्ष 10 वृक्ष अवश्य लगाने और अपने परिजनों के जन्म उत्सव या किसी विशेष कार्यक्रम के आयोजन पर वृक्ष लगाकर कार्यक्रम को हर्षोल्लाह से मनाये जाने चाहिए। जिस प्रकार हमारे जीवन के लिए अन्न जल वायु अग्नि और मिट्टी उपयोगी होते हैं। उसी प्रकार पर्यावरण भी हमारे जीवन के लिए बहुमूल्य जीवन को संरक्षित रखने में वृक्षों का विशेष महत्व है। श्रीमती सुगना लोवंशी द्वारा जल के महत्व पर प्रकाश डाला गया, जिससे समाज जागरूक होगा। म. प्र. जन अभियान परिषद सिवनी मालवा विकासखंड समन्वयक हरिदास दायमा द्वारा हरियाली नवांकुर सखी कलश यात्रा में सम्मिलित सभी माता बहनों को यात्रा के महत्व बताते हुए संबोधित किया। अंत में कार्यक्रम के समापन की घोषणा करते हुए संस्था अध्यक्ष सुनील सिंगोरिया द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओ एवं वरिष्ठ लोगों का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई ।

