
सिवनी मालवा / लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार सप्ताह के प्रति शनिवार सतत एवं व्यापक अधिगम मूल्यांकन (सी सी एल ई) के अंतर्गत छात्र-छात्राओं से प्राप्त निर्देशों के आधार पर गतिविधियां कराई जाती है। शनिवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोमलवाडा में समाचार पत्र लेखन गतिविधि कराई गई समाचार पत्र की उपयोगिता तथा समाचार पत्र लेखन के संबंध में की जाने वाली गतिविधि के बारे में पूर्व में अवगत कराया गया सतत एवं व्यापक अधिगम मूल्यांकन में चार सदन है कक्षा में विभिन्न सदन के सदस्य अपने-अपने सदन में आपस में तय करके समाचार पत्र लेखन किया गया। जिसमें संपादकीय अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय राजनीतिक सामरिक क्षेत्र सामाजिक अंतरिक्ष राजमार्ग आदि के समाचार कार्ड सीट पर लिखे गए सी सी एल ई प्रभारी अखिलेश यादव ने बताया कि कार्ड सीट पर समाचार पत्रों चित्र की कटिंग चिपकाई गयी तथा छात्र-छात्राओं ने समाचार लिखे कक्षा नौवीं में प्रथम स्वामी विवेकानंद सदन, द्वितीय सुभाष चंद्र बोस सदन इसी प्रकार कक्षा दसवीं में प्रथम महारानी लक्ष्मीबाई सदन, द्वितीय महाराणा प्रताप सदन रहे सतत एवं व्यापक अधिगम मूल्यांकन गतिविधि में संस्था के प्राचार्य राममोहन रघुवंशी, राजेश कुमार देवडिया, वीरेंद्र यादव, मधु हुरमाडे, योगेंद्र मालवीय, आशीष यादव, श्रीमती सुनीता राजपूत, कुमारी शिखा रघुवंशी एवं शिवम ठाकुर उपस्थित थे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

