नर्मदापुरम / आज शनिवार को शासकीय गृहविज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय में जिला स्तरीय परामर्शदात्री की बैठक प्राचार्य डॉं. श्रीमती कामिनी जैन की अध्यक्षता में समपन्न हुई। बैठक में जिले के अधिकारी एवं कर्मचारियों की समस्याओं से संबंधित विचार विमर्श कर निराकरण हेतु सुझाव शासन के समक्ष प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया। जिसमें पिछली बैठक के एजेंडा अनुसार विचाराधीन बिंदु जिसका निराकरण नहीं हुआ है उनको भी पुनः शासन को प्रेषित किया जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में शासकीय गृहविज्ञान महाविद्यालय के कर्मचारियों के द्वारा पदोन्नति, वरिष्ठता सूची का प्रकाशन एवं प्रयोगशाला परिचारकों द्वारा विगत कई वर्ष से पदोन्नति न होने की स्थिति में वरिष्ठ पद का प्रभार देने हेतु आग्रह का प्रस्ताव रखा गया। प्रयोगशाला के परिचारको के कुछ पदों पर आईएफएमएस पर भृत्य पद प्रदर्शित हो रहा है इसे सुधारने हेतु आवेदन दिया गया।
कर्मचारी संघ द्वारा आउटसोर्स एवं जनभागीदारी कर्मचारियों की नियुक्ति में आरक्षण रोस्टर का पालन किया जाए एवं जिले में विकासखंडवार परामर्शदात्री बैठक आयोजित करने हेतु प्रस्ताव रखा गया। अधिकारी एवं कर्मचारियों की वित्तीय सेवा पुस्तिका का अद्यतन करने के लिए जाने का प्रस्ताव रखा गया। महाविद्यालय की छात्राओें के साथ अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए इंटेकबेल पर सीसीटीवी केमरा एवं मुख्य द्वार पर पुलिस चौकी एवं पुलिस की निरंतर पेट्रोलिंग की व्यवस्था के संबंध में पुलिस अधिकारियों के समक्ष चर्चा की जाए। महाविद्यालय के आस-पास सब्जी के ठेले हटवाने के लिए ट्रैफिक पुलिस के माध्यम से उचित कार्यवाही की जाए ताकि छात्राओं को असुविधा का सामना ना करना पडे़ आदि बिन्दुओं पर कर्मचारी संघ द्वारा ध्यान आकर्षित किया गया।
जिले के महाविद्यालय से उपस्थित प्राचार्य से समय समय पर परामर्शदात्री की बैठक का आयोजन करने के लिए प्रस्ताव रखा गया। उक्त बैठक में राजेश चौरे संभागीय अध्यक्ष मध्य प्रदेश कर्मचारी संघ, एनआर हरियाले जिलाध्यक्ष अजाक्स नर्मदापुरम, रविशंकर दुबे सचिव मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संघ, अरविंद तिवारी जिलाध्यक्ष मध्य प्रदेश लिपिक वर्ग, पुरूषोतम सिंह राजपूत, शिवम पांडे जिला अध्यक्ष राजस्व अधिकारी संघ एवं जिले के महाविद्यालय के प्राचार्य आदि उपस्थित रहे एवं इस अवसर पर शासकीय गृहविज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय नर्मदापुरम की परामर्षदात्री समिति की प्रभारी डॉ. संगीता अहिरवार, डॉ. हर्षा चचाने, डॉ. कंचन ठाकुर, डॉ. वैषाली लाल, डॉ. श्वेता धाकड, हरिदास सावले, नरेष मेहरा उपस्थित रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

