टीकमगढ़। शासन द्वारा समाज के गरीब वर्ग सहित अन्य जरूरतमंदों के लिए निःशुल्क शव वाहन सेवा देने के लिए टीकमगढ़ जिले को शासकीय शव वाहन प्रदान किया गया है। यह सेवा प्रारंभ करने के लिए श्रीमती सरोज राजपूत ने हरी झंडी दिखाकर कर वाहन को रवाना किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ यादव जी के इस पहल के लिए जिले की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही उन्होंने कहा कि निःशुल्क शव वाहन सेवा एक अत्यंत संवेदनशील और बड़ी योजना है, जो राज्य सरकार ने शुरू की है। निःशुल्क शव वाहन की सेवा के प्रारंभ होने से निश्चित ही निर्धन वर्ग को विशेष मदद मिलेगी। इस अवसर पर श्री मनोज देवलिया, श्री नरेश तिवारी, श्रीमती विभा श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शोभाराम रोशन, सिविल सर्जन डॉ अमित शुक्ला, श्री प्रबल त्रिपाठी नोडल अधिकारी 108 वाहन, श्री मनोज नायक जिला मीडिया अधिकारी सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

