टीकमगढ़ । पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के मार्गदर्शन में जिले में संचालित हेल्पिंग हैंड अभियान के अंतर्गत महिला थाना द्वारा एक बार फिर एक बिखरे हुए परिवार को सफलतापूर्वक मिलाया गया है। आवेदिका गुड़िया लोधी निवासी ग्राम मवई ने अपने अनावेदक पति गोविंद्र लोधी निवासी ग्राम तुर्का थाना कुडीला के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस अधीक्षक श्री मंडलोई के निर्देश पर महिला थाना टीकमगढ़ की उप निरीक्षक श्रीमती धनवंती द्वारा दोनों पक्षों को महिला थाना में बुलाकर काउंसलिंग की गई। परस्पर संवाद और समझाइश के उपरांत दोनों पक्ष आपसी सहमति से पुनः एक साथ रहने को तैयार हुए। महिला थाना की यह पहल घर जोड़ो अभियान की एक और सफल कड़ी है। अब तक 42 से अधिक टूटे हुए परिवारों का पुनर्मिलन महिला थाना द्वारा कराया जा चुका है। इस कार्यवाही में उप निरीक्षक धनवंती,प्रधान आरक्षक घनश्याम खटिक,महिला प्रधान आरक्षक रामशख़ी,ज्योति यादव का विशेष योगदान रहा।
—-पुलिस का संदेश—-पुलिस केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदार नहीं, बल्कि समाज में सौहार्द, सहमति और समरसता* स्थापित करने की दिशा में भी निरंतर प्रयासरत है। हेल्पिंग हैंड अभियान इसी उद्देश्य की पूर्ति का सशक्त माध्यम बन रहा है।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

