टीकमगढ़। अंतिम श्रावण सोमवार के पावन पर्व पर आज 04 अगस्त 2025 को कुंडेश्वर महादेव के पावन प्रांगण में देश के जाने माने संगीत के कलाकारों द्वारा भजनों की शानदार प्रस्तुति दी जाएगी। इस कार्यक्रम में दिल्ली से आमंत्रित भजन गायिका सुश्री ममता त्रिपाठी पखावज वादक श्री मन मोहन नायक ,अनूप जलोटा की मंच के कलाकार बांसुरी वादक श्री रमेश मिश्रा गोपाल जी शानदार प्रस्तुति देगे। भजन कार्यक्रम भोले शंकर की आरती के बाद रात 8 बजे से होगा। न्यास कुंडेश्वर के पदाधिकारियों द्वारा आयोजन की तैयारियां व्यापक स्तर पर की जा रही हैं। कार्यक्रम समन्वयक मुन्ना लाल मिश्रा ने बताया कि कुंडेश्वर ट्रस्ट द्वारा दो चरणों में कार्यक्रम कराया जा रहा है। पहले चरण में बुंदेलखंड के पीठाधीश्वर संत श्री सीताराम दास जी द्वारा भजनों की प्रस्तुति सायं 05 बजे से 07बजे तक होगा।उसके बाद आरती उपरांत 8 बजे से राष्ट्रीय स्तर का संगीत समारोह होगा। कुंडेश्वर समिति द्वारा नगर के सभी धर्म प्रेमियों से आयोजन में सम्मिलित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

