टीकमगढ़ । हाजी फरीद खान अम्बेडकर तिराहा टीकमगढ़ के जानिब से उमरा के लिए जायरीनों का जत्था शुक्रवार 01 जुलाई 2025 को टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन से रवाना हुआ जहां रेलवे स्टेशन पर भारी संख्या में लोगों ने पहुंचकर मक्का मदीना की यात्रा पर जा रहे जायरीनों को फूल माला पहिना कर उनका स्वागत सम्मान किया और उन्हैं रवाना किया यह जत्था 03 अगस्त 2025 रविवार को फ्लाइट से काबा शरीफ के लिए रवाना हो गया है। 20 दिन बाद 23 अगस्त 2025 को वापिस आएगा इन जायरींनों में फरीद खान रहमान खान आशिफ़ा बेगम रिम्शा खान अरहान खान इकबाल खान फरहा खान आरम राजा इरशाद खान शमीम खान अनवर खान अख्तरी खान जुलैखा खान कलीम खान साजिद खान जावेद खान साजिया खान नाहिद परवीन सहित 18 जायरींन शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि टीकमगढ़ से करीब 18 लोगों का एक जत्था काबा शरीफ के लिए 01 अगस्त 2025 को रवाना हुआ था जहां यह जायरींनों का जत्था 03 अगस्त 2025 को फ्लाइट से काबा शरीफ के लिए रवाना हो गया है।

