टीकमगढ़ । दिनांक 03.07.2025 रविवार को जिले के विभिन्न विभागों ,योजनाओं के संविदा कर्मचारियों की संविदा संगठनों के संयुक्त मोर्चा संविदा संयुक्त संघर्च मंच के तत्वाधान में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सबसे पहले नव नियुक्त अध्यक्ष जीवन शर्मा का स्वागत किया गया। बैठक की शुरुआत जीवन शर्मा के उद्बोधन से प्रारंभ हुई उन्होंने बताया कि 03 अगस्त से चरण बद्ध आन्दोलन शुरू होकर 22 अक्टूबर से अनिश्चित कालीन हड़ताल का कार्यक्रम प्रदेश स्तर से जारी किया गया है। इसी कार्यक्रम अंतर्गत आज सभी कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों और संविदा कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारतीय मजदूर संघ बी.एम.एस. के विभिन्न पदाधिकारी जिला विभाग प्रमुख परम लाल केवट एवं जिला अध्यक्ष अजय नीरज विदुआ शामिल हुए।
मंच के जिला अध्यक्ष जीवन शर्मा ने सभी कर्मचारियों को संविदा आन्दोलन के चरणबद्ध कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। और बताया कि दिनांक 03 अगस्त 2025 को जिला एवं ब्लॉक स्तरीय बैठक का आयोजन- जो आज हो गया है ।
,दिनांक 18 अगस्त 2025 को जिला एवं ब्लॉक स्तर पर कलेक्टर एवं एस.डी.एम.को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन ।,दिनांक 03 सितम्बर 2025 को जिला एवं ब्लॉक स्तर पर सरकार की सदबुद्धि हेतु सुंदरकाण्ड एवं जलाभिषेक का आयोजन किया जावेगा।,दिनांक 13 से 21 सितम्बर 2025 तक जिले के माननीय सांसद एवं समस्त माननीय विधायक गणों को ज्ञापन।,दिनांक 06 अक्टूबर 2025 को 01 दिवसीय जिला ,ब्लॉक स्तरीय धरना प्रदर्शन।,दिनांक 08 अक्टूबर 2025 को 01 दिवसीय भोपाल चलो आंदोलन।,दिनांक 14 अक्टूबर 2025 से मांगे पूरी होने तक अनिश्चित कालीन हड़ताल।
उपस्थित विभिन्न कर्मचारियों द्वारा अपने-अपने विभाग की समस्याओं से अवगत कराया गया, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग से पुष्पेन्द्र तिवारी, कृषि विभाग से अनिल साहू एवं विकलांग पुनर्वास केंद्र से अनुज जैन ने बताया कि उनके विभागों में अब तक संविदा नीति लागू ही नहीं की गई है। स्वास्थ्य विभाग के उपस्थित सी.एच.ओ. ने बताया कि सेवा समाप्ति के पहले 3 बार नोटिस मिलने और सुधार न होने पर ही सेवा समाप्त की जानी चाहिए लेकिन कई जिलों में सीधे सेवा समाप्त की जा रही है पंचायत विभाग से धर्मेन्द्र तिवारी ने बताया कि नीति जारी होने के बाद से विभिन्न विभागों के कई कमचारियों का निधन हो चुका है लेकिन नीति में प्रावधान होने के बावजूद आज तक उनके परिवारजन को नियुक्ति नहीं दी गई, इस अमानवीय तानाशाही के खिलाफ इस बार डटकर लड़ेंगे।
बीएमएस के जिला विभाग प्रमुख परम लाल केवट ने कहा कि अगले चरण में दिनांक 18 अगस्त को ज्ञापन से पहले सभी संविदा कर्मचारी संगठन अपने अपने संगठनों की बैठक कर लें अपने अपने विभाग के समस्याओं से संबंधित पत्र जिला अध्यक्ष जीवन शर्मा के माध्यम से हमें भिजवायें, हम सभी संविदा कर्मचारी संगठनों की बैठक जिले की प्रभारी मंत्री और कैबिनेट मंत्री माननीय कृष्णा गौर से कराएँगे, बी.एम.एस. प्रदेश संगठन के समक्ष आपकी बात रखकर संविदा कर्मचारियों को उनके पूरे हक़ दिलाएंगे। बीएमएस जिला अध्यक्ष नीरज विदुआ ने कहा कि जिले में किसी भी कर्मचारी के साथ अहित नहीं होने देंगे बीएमएस हर कदम पर कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा।
बैठक में ई-गवर्नेंस एम्प्लाइज यूनियन से प्रदेश अध्यक्ष अनुपम दीक्षित, अमरदीप यादव, आशीष जैन पी.एच.ई. संविदा कर्म. संघ से प्रदेश महामंत्री संदीप खरे, जिलाध्यक्ष मनोज साहू एवं विशाल अग्रवाल, सोशल ऑडिट से जिला अध्यक्ष निधि बुंदेला, संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ से जिला अध्यक्ष नितिन तिवारी, दुष्यंत सिंह तोमर, प्रबल त्रिपाठी, मनरेगा उपयंत्री संघ से जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी, मनरेगा अधिकारी कर्मचारी संघ से योगेश समाधिया, आकाश शर्मा, स्वच्छ भारत मिशन से नीरज तिवारी, सी. एच ओ संघ से जिला अध्यक्ष कैलाश लोधी, विकलांग पुनर्वास केंद्र आमजिक न्याय विभाग से अनुज जैन, खेल विभाग संविदा कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अनूप मंडल, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से जिलाध्यक्ष मनोज रैकवार, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से विष्णु ताम्रकार, शहरी आजीविका मिशन से गिरीश सोनी एवं अन्य संगठनो के विभिन्न अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रेस को यह तमाम जानकारी संविदा संयुक्त संघर्ष मंच जिला इकाई के जिला मीडिया प्रभारी संदीप खरे ने व्हाट्सएप के माध्यम से अनुपम दीक्षित के द्वारा दी है।

