टीकमगढ़। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने रविवार 03 अगस्त 2025 को मड़खेरा सूर्य मंदिर क्षेत्र को पर्यटक केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए ग्राम मड़खेरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्राम को एक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए आवश्यक विकास परियोजनाओं को चिन्हांकित किया। शीघ्र ही जन प्रतिनिधियों तथा स्थानीय ग्रामीणजनों के साथ मड़खेरा में चर्चा कर विकास कार्य प्रांरभ किये जायेंगे। कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने निर्देशित किया कि सूर्य मंदिर परिसर में लेवलिंग, बाउंड्रीबॉल और आकर्षक विद्युत पोल से साज सज्जा का प्रस्ताव तैयार किया जाये। पर्यटकों के सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पंचायत भवन के पास रिसेप्शन सेंटर रेस्टोरेंट, सुविधागृह और सौवेनिर शॉप की योजना बनाई जाए। उन्होंने ग्राम में मंदिर के पास तक के रोड को व्यवस्थित स्वरूप में विकसित कराने लिये भी डीपीआर बनाने को निर्देशित किया। इस अवसर पर जनपद पंचायत जतारा सीईओ श्री सिद्धगोपाल वर्मा, संबंधित अधिकारी, हल्का पटवारी श्री तारिक खान सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

