टीकमगढ़ । 04 अगस्त 2025 सोमवार के दिन भोपाल से आये टीकमगढ़ जिले के ओआईसी एवं शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम के स्टेट नोडल ऑफिसर अरविन्द सिंह चौहान ने जिला स्वास्थ्य अधिकारी पी.के. माहौर, एवं सहायक कार्यक्रम प्रबंधक अंकित रावत के साथ शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंगल भवन का निरिक्षण किया उन्होंने मरीजों को दी जा रही सुबिधाओं, दवाओं की उपलब्धता, बिभिन्न प्रकार की जांच, टेलीमेडिसिन, स्वस्थ यकृत मिशन, दस्तक अभियान आदि के बारे मे समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुकृत जैन, फार्मासिस्ट विवेक शर्मा सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

