टीकमगढ़। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में टीएल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में संचालित सभी हितग्राही मूलक योजनाओं का क्रियान्वयन सही से किया जाए, प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रकरणों का अवलोकन कर पात्र हितग्राहियों को ही योजना का लाभ दिया जाए एवं हितग्राही मूलक योजनाओं को लंबित नहीं रखा जाये। श्री श्रोत्रिय ने जिला चिकित्सालय में 108 एंबुलेंस प्रणाली के संबंध में एस.डी.एम. टीकमगढ़ एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम को निर्देशित किया है कि एंबुलेंस सिस्टम की निरंतर मॉनिटरिंग कर रिपोर्ट तैयार करें एवं एंबुलेंस संबंधी शिकायतों का अवलोकन कर निराकरण हेतु विशेष ध्यान दें। एंबुलेंस का प्रयोग समय पर जनहित हेतु किया जाये, यह सुनिश्चित करें। श्री श्रोत्रिय ने सभी बी.एम.ओ. एवं संबंधित नगर पंचायत के सी.एम.ओ. को निर्देश दिए कि अस्पताल एवं स्वास्थ्य केंद्रों के आस पास कचरा इकट्ठा नहीं हो, कचरे के निष्पादन हेतु बेहतर कार्ययोजना बनाकर साफ सफाई रखी जाए। श्री श्रोत्रिय ने सभी सीएमओ को निर्देश दिए कि अपने अपने नगर पालिका एवं नगर परिषद क्षेत्र के वार्डों में प्रातः जल्दी भ्रमण कर जनप्रतिनिधियों एवं जनसामान्य के साथ संवाद कर निरीक्षण करें एवं सफाई अभियान के लक्ष्य को प्राथमिकता दें। सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर शासन से प्राप्त निर्देशों का पालन करें व हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता अभियान में जनसामान्य की भी भागीदारी सुनिश्चित करें। सभी राजस्व अधिकारियो को छात्रावासों के नियमित निरीक्षण कर सफाई , भोजन व अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन करने के निर्देश दिए साथ ही कृषि विभाग को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत के किसानों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि जिले में संचालित सभी गौशालाओं का पशुधन के साथ वेरिफिकेशन किया जाए एवं गौशालाओं में नियमित व्यवस्था जैसे सफाई, चारा, भूसा आदि पर ध्यान केंद्रित किया जाए। ग्राम पंचायत, नगर पंचायत एवं नगर पालिका स्तर पर निराश्रित गायों को संवेदनशीलता से गौशालाओं में भेजा जाए। श्री श्रोत्रिय ने सीएम डैशबोर्ड पोर्टल की प्रगति जानी एवं विभागों को दिए गए लक्ष्यों की विंदुवार समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि सीएम मॉनिट, मुख्यमंत्री आवास से प्राप्त शिकायतों का निराकरण, सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का निराकरण समय पर किया जाये।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री पीएस चैहान, संयुक्त कलेक्टर श्री शैलेन्द्र सिंह, एसडीएम टीकमगढ़ श्री लोकेन्द्र सिंह सरल, एसडीएम बल्देवगढ़ श्रीमती भारती देवी मिश्रा, एसडीएम जतारा श्री संजय कुमार दुबे, डिप्टी कलेक्टर श्री एसके तोमर, सीएमएचओ डॉ. शोभाराम रोशन, जिला परियोजना अधिकारी सांख्यिकी विभाग श्री रामबाबू गुप्ता, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री ऊदल सिंह ठाकुर, पीओ डूडा सुश्री शिवी उपाध्याय सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

