टीकमगढ़ । भारतीय किसान संघ ने जिले की दिगौड़ा तहसील में मुख्यमंत्री मोहन यादव व जिला कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के नाम ज्ञापन सौंपकर मांग की जिसमें कहा गया कि मुख्यमंत्री द्वारा जो आदेश अतिवृष्टि से हुए नुकसान के सर्वे का दिया गया है उसमें भेदभाव न किया जाए, उधानिकी विभाग के द्वारा किसानों के साथ तालमेल न के बराबर होने से सब्जियों व फलों का क्षेत्र विस्तार नही हो पा रहा जिसके लिए विभाग को निर्देशित किया जाए जिससे इसका क्षेत्र विस्तार हो, राजस्व विभाग में लंबित पड़े प्रकरण राजस्व महा अभियानों के बाबजूद भी क्यों हल नही किए गए। इसके लिए दोषियों पर कार्यवाही की जाए। , बाजार में बिना बिल के बीज व दवाई देने वालों की जांचकर उनके लाइसेंस रद्द किए जाए।, आगामी रवी की फसल के पूर्व ही खाद बीज की समुचित व्यवस्था हो इसे लेकर प्रशासन सही कार्य योजना बनाएं।, जिले में लंबित पड़ी सिंचाई परियोजनाएं शीघ्र प्रारंभ कराई जाए।, राजेंद्र सागर बांध नगदा बम्होरी व महेंद्र सागर तालाब टीकमगढ़ से सिचाई का रकवा बढ़ाया जाए व इसकी नहरों को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए।, जिले में विधुत की लाइनों जो नीचे लटक रही है इन्हें शीघ्र ठीक कराया जाए व विधुत ट्रांसफार्मरों पर से लोड कम किया जाए।, बेसहारा गौवंश को गौशालाओं में भेजा जाए व जिले से गौचर भूमि अतिक्रमण मुक्त कर गौ अभयारण्य बनाए जाए।, बानपुर रोड मुक्तिधाम से गायत्री मंदिर तक सड़क के एक ओर नाली निर्माण न होनें के कारण बारिश का पानी किसानों के खेतों में जा रहा इस ओर नाली निर्माण शीघ्र कराया जाए।, जिला अस्पताल से ड्यूटी डाॅक्टरों द्वारा बाहर बाजार की दवाएं लिखी जा रही है इन्हें पूर्णत: बंद कराया जाए जिससे किसानों की जेब पर आर्थिक बोझ न पड़े।
ज्ञापन भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष शिव मोहन गिरि के नेतृत्व में हुआ साथ में जिला मंत्री राजेंद्र श्रीवास्तव, जिला जैविक खेती प्रमुख संतोष राजपूत, जिला युवा वाहिनी प्रमुख राकेश सिंह घोष, जिला कार्यकारिणी सदस्य राघवेन्द्र सिंह घोष, डाॅ अंश कुमार जैन, करिया आदिवासी, तहसील अध्यक्ष फूल सिंह घोष, तहसील मंत्री केशवदास कुशवाहा, तहसील उपाध्यक्ष ग्यासी रैकवार, तहसील प्रचार प्रसार प्रमुख रंजीत सिंह घोष, हरप्रसाद चढ़ार, प्रशांत सिंह, नारायण चढ़ार, रुकमन आदिवासी, अमर सिंह घोष, दौलत रैकवार, घनश्याम रैकवार सहित कई किसान मौजूद रहे। प्रेस को यह तमाम जानकारी भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष शिवमोहन गिरी ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी है।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

