
नर्मदापुरम / सावन के महीने में शिव भक्त अपने आराध्य भगवान शंकर का अभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। कहां गया है कि सावन का महीना भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। पूरे देश भर में भगवान शिव का जलाभिषेक करने कावड़ यात्रा निकाली जा रही है। जिसमें महिला पुरुष एवं बच्चे भी शामिल हैं। विवेकानंद घाट पर सोमवार को पंडित कृष्ण कुमार मिश्रा द्वारा रुद्राभिषेक कराया गया जो रात्रि में सम्पन्न हुआ। वहीं मंगलवार को सुबह से ही भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने भक्तगण विवेकानंद घाट स्थित शिवालय पहुंचे।

