टीकमगढ़ । पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित ऐतिहासिक नशामुक्ति अभियान नशे से दूरी, है जरूरी के अंतर्गत जिले में जागरूकता की अलख जगाने वाले सहयोगियों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित एक गरिमामय समारोह में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने जिले में नशामुक्ति अभियान के सक्रिय संचालन में योगदान देने वाले समाजसेवियों, शिक्षकों, युवा संगठनों और जनप्रतिनिधियों को प्रमाण पत्र एवं पुलिस मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने संबोधित करते हुए कहा कि केवल व्यक्ति नहीं, पूरे समाज को खोखला करता है। इस लड़ाई में पुलिस के साथ समाज की जागरूक भागीदारी ही असली शक्ति है।
समारोह में उपस्थित सभी सम्मानितजनों की उत्कृष्ट सेवा एवं सामाजिक योगदान की सराहना की गई तथा उनसे कहां गया कि वे भविष्य में भी पुलिस द्वारा संचालित जनजागरूकता अभियानों में सहयोग प्रदान करते रहें। इस कार्यक्रम में करीब 16 लोगों को सम्मानित किया गया जहां इन लोगों ने पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान में अपनी भूमिका निभाई। जिन लोगों को सम्मानित किया गया उनमें कार्यक्रम के अंत में समारोह का समापन सामूहिक संकल्प के साथ हुआ जहां कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने समाज को नशे से मुक्त बनाने हेतु लगातार प्रयासरत रहने का वचन दोहराया।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

