प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ छठ पूजा को लेकर घाटों पर साफ-सफाई शुरू हो गई है। वेदी बनाई जा रही है। उधर बाजारों में भी छठ पर्व का रौनक दिखने लगा है। इसी क्रम में नगर पालिका द्वारा पोस्ट आफिस घाट की साफ सफाई की गई। सुनील तिवारी स्वास्थ्य अधिकारी नगरपालिका ने बताया की हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भोजपुरी समाज द्वारा नर्मदा घाटों पर होने वाले छठ पर्व के लिए नगर पालिका द्वारा साफ सफाई करवा कर चूने की लाइन डलवाई गई । जिससे जनमानस को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

