प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/(पिपरिया) पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरुकरन सिंह के द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियो को मादक पदार्थ मे लिए असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुये उनके विरुध्द प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया था। आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) पिपरिया शिवेन्दु जोशी के मार्ग निर्देशन में थाना प्रभारी पिपरिया उमेश तिवारी एवं स्टाफ की एक टीम गठित की गयी थी, जिनके द्वारा मादक पदार्थ गाँजा का व्यवसाय व परिवहन करने वाले व्यक्ति को पकड़ा। उनके पास से कुल 21 किलोग्राम 700 gm मादक पदार्थ (गाँजा एवं अपराध मे संलिप्त एक मोटर हीरो कंपनी की स्पेंडर प्लस एमपी 05 एनबी 9919 जप्त कर गिरफ्तार किया गया है। आज दिनांक 30/10/2022 को उषा कहार एवं उसका लड़का सौरभ कहार अपने काले रंग की हीरो स्पेलेर मोटर
सायकल एमपी 05 एनबी 9919 की सीट पर बीच में एक सफेद रंग की बोरी में गांजा भरकर अपने घर जलधारा कॉलोनी पिपरिया तक लेकर जाने की सूचना मिलने पर तत्परता से पुलिस टीम गठित कर रवाना की गई । उक्त टीम ने जलधारा कालोनी पहुंचकर देखा कि एक लड़का एवं एक महिला हीरो स्प्लेण्डर मोटर साइकिल का एमपी 05 एनवी 9919 से जलधारा कालोनी तरफ आते दिख जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा दोनों मोटर साइकिल पर बीच में एक सफेद रंग का बोरी रखे हुए पाये गए जिनका नाम पता पूछा तो मोटर साइकिल चलाने वाले लड़के ने अपना नाम सौरभ कहार पिता स्व मुन्नालाल कहार उम्र 24 साल एवं पीछे बैठी महिला ने अपना नाम उषा कहार पति स्व० मुन्नालाल कहार उम्र 48 साल नि. दोनो निवासी राधाकृष्णन वार्ड जलधारा कालोनी पिपरिया का होना बताया। उनके अधिपत्य में रखी सफेद बोरी में की तलाशी ली गई बोरी में मादक पदार्थ गांजा होना पाये जाने पर अवैध मादक पदार्थ गाजा के संबंध में पूछताछ की गई। जिन्होंने बताया कि उनके पास से बरामदशुदा पूरा गाजा वह आबिद खान नि. तिलक नगर माना तिलक नगर मुंबई निवासी पिपरिया से लाये हैं । NDPS एक्ट के प्रावधानों अनुसार तलाशी की कार्यवाही की गई जो उक्त बोरी के अंदर मादक पदार्थ (गांजा) भरा होना पाया जाने पर मौके पर उक्त गांजे की तौल करने की व्यवस्था कर मौके की कार्यवाही की जाकर उक्त मौके की कार्यवाही कर उक्त दोनों से कुल 21 किलोग्राम 700 gm मादक पदार्थ (गाँजा एवं उक्त मादक पदार्थ) गाँजा परिवहन हेतु प्रयुक्त की गई मोटर हीरो कंपनी की स्पेयर प्लस जिसका कछ एमपी 05 एनबी 9919 जप्त की जाकर उक्त दोनो आरोपीगण सौरभ कहार पिता रख मुन्नालाल कहार उम्र 24 साल एवं पीछे बैठी महिला ने अपना नाम उषा कहार पति स्व. मुन्नालाल कहार उम्र 48 साल नि दोनों निवासी राधाकृष्णन वार्ड जलधारा कालोनी पिपरिया को गिरफ्तार किया गया। आरोपी आविद खान पिता जान मोहम्मद खान उम्र 55 साल नि. तिलक नगर थाना तिलक नगर मुंबई हाल पिपरिया को उसकी कपड़े की दुकान कलेक्शन से गिरफ्तार किया गया है। आरोपिया उषा कहार पति स्व० गुप्नालाल कहार उम्र 48 साल नि अनवारा कालोनी पिपरिया के विरुद्ध थाना पिपरिया में अवैध मादक पदार्थ गांजा बाउन सुगर शराब विक्रय करने अवाजी करना हत्या के प्रयास करने जैसे संगीन अपराध पंजीबद्ध होकर न्यायालय एवं आरोपी सी के विरुद्ध माता पिपरिया में मारपीट, अडीवाजी अपहरण एवं हत्या का प्रयास जैसे संगीन अपराध पंजीबद्ध होकर न्यायालय विचाराधीन है। आरोपीगण उपा कहार सौरभ कहार एवं आविंद खान की धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जाता है । गिरफ्तार शुदा आरोपीगण नाम/पता 1. उषा कहार पति स्व० मुन्नालाल कहार उम्र 48 साल नि0 राधाकृष्णन वार्ड जलधारा कालोनी पिपरिया
2. सौरभ कहार पति स्व० मुन्नालाल कहार उम्र 24 साल नि0 राधाकृष्णन वार्ड जलधारा कालोनी पिपरिया
3. आविद खान पिता जान मोहम्मद खान उम्र 55 साल नि0 तिलक नगर थाना तिलक नगर मुंबई,
*जप्त शुदा सामग्री*
मादक पदार्थ (गांजा)- 21 किलोग्राम 700 gm. मूल्य 2.10,000 रुपये। एक मोटर हीरो कंपनी की रपेटर प्लस एमपी 05 एनबी 9919 कीमत 60,000 रुपये। कार्यवाही में उल्लेखनीय भूमिका एसडीओपी पिपरिया शिवेन्दु जोशी, निरीक्षक उमेश तिवारी थाना प्रभारी पिपरिया, उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह कुशवाहा, सोनम साहू, आरक्षक मनोहर दायमा, राममोहन रजक, चंद्रप्रकाश साहू, म. आर. अंजली चौहान, सउनि गणेश राय प्रधान, आरक्षक विजय सिंह लोधी, आरक्षक संदीप चौधरी, अजमेर सिंह परिहार की रही।

