प्रदीप गुप्ता/नर्मदापुरम/ देश में एकता की अलख जगाने वाले लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जन्मजयंती पर भारतीय जनता पार्टी ने एसपी ऑफिस स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके चरणों में नमन किया। इस अवसर पर भाजपा जिला प्रभारी राकेश जादौन, नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, नपा उपाध्यक्ष अभय वर्मा, भाजपा मीडिया प्रभारी अमित महाला, भाजपा महामंत्री प्रसन्न हरने, लोकेश तिवारी, केशव उर्मिल, मनीष परदेसी, जयबाला निगम, भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक शामिल रहे।

