टीकमगढ़ 20 अगस्त 2025। सिद्धिविनायक कॉलोनी निवासी मुकेश त्रिपाठी ने मानवीय संवेदनशीलता और साहस का परिचय देते हुए वृंदावन तालाब में डूब रही एक महिला की जान बचाई। उनके इस उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
दिनांक 18 अगस्त 2025 को वृंदावन तालाब में एक महिला अचानक गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। आसपास मौजूद लोग मदद के लिए पुकारने लगे। इसी दौरान वहां मौजूद मुकेश त्रिपाठी ने स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए बिना देर किए तालाब में छलांग लगा दी। उन्होंने साहसिक प्रयास कर महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और उसकी जान बचाई।
पुलिस अधीक्षक ने की प्रशंसा
आज दिनांक 20 अगस्त 2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय टीकमगढ़ में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में एसपी मनोहर सिंह मंडलोई ने मुकेश त्रिपाठी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
कार्यक्रम में एसपी मंडलोई ने कहा
“मुकेश त्रिपाठी द्वारा प्रदर्शित साहस और संवेदनशीलता समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। यह कार्य मानवता की सच्ची सेवा का उदाहरण है। हमें गर्व है कि हमारे जिले में ऐसे जागरूक नागरिक हैं जो दूसरों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं।
हेल्पिंग हैंड अभियान से जोड़ा संदेश
एसपी मंडलोई ने बताया कि जिले में हेल्पिंग हैंड अभियान” संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत दुर्घटना, आपातकालीन स्थिति या किसी भी संकट के समय पुलिस द्वारा त्वरित मदद की जाती है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि
“हर नागरिक को जरूरत पड़ने पर मदद के लिए आगे आना चाहिए। मानवता और सहयोग की भावना को मजबूत करना समाज के लिए आवश्यक है।”
कार्यक्रम में उपस्थिति
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाह मुख्य लिपिक रामाधार त्रिपाठी स्टेनो रत्नेश तिवारी सहित पुलिस कार्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

